UPSC Mains Syllabus & Pattern in Hindi

यूपीएससी परीक्षा की मुख्य परीक्षा एक वर्णात्मक पेपर है जिसमे विद्यार्थी की आंतरिक बोध की परीक्षा बड़े गहन रूप में ली जाती है | यह पेपर स्टूडेंट की असल क्षमता को उजागर करता है और सिविल सेवा परीक्षा के सभी चरणों में सबसे ज्यादा कठिन माना जाता है |


  • इस चरण में विद्यार्थी का विभिन्न विषय पर लेखन क्षमता द्वारा परीक्षण किया जाता है| इसमें निबंध, सामान्य अध्ययन, साहित्य, ऑप्शनल पेपर शामिल है | नवीनतम प्रारूप के अनुसार, आईएएस एग्जाम मुख्य परीक्षा में कुल 9 पेपर शामिल किये गए है जिसके अंतर्गत ऑप्शनल और क्वालीफाइंग पेपर पूछे जाते है|
  • यूपीएससी परीक्षा की मुख्य परीक्षा एक विवरणात्मक परीक्षा है जिसमे अब 9 पेपर शामिल है
  • समान्य अध्ययन के 4 पेपर लिए जाते है जोकि 250-250 अंको के अनुसार 1000 अंको के होते है, जिनका स्तर ग्रेजुएट होता है |
  • विषयों के अनुसार अभ्यर्थी एक वैकल्पिक विषय चुन सकते है जिसके अंतर्गत पेपर 1 और पेपर 2 पूछे जाते है | जो कुल 500 अंको का होता है
  • इसके अलावा दो क्वालीफाइंग पेपर हैं – कोई भी एक भारतीय भाषा व अंग्रेजी, प्रत्येक के 300 अंक हैं। ये अंक मुख्य परीक्षा में नहीं गिने जाते हैं। अभ्यर्थी अंग्रेजी में या संविधान की आठवीं अनुसूची से किसी भी एक भाषा का चयन कर सकता है |

यूपीएससी मुख्य परीक्षा प्रारूप

ऑफिसियल विज्ञापन में ‘मुख्य परीक्षा’ को ‘प्रधान परीक्षा’ नाम से सबोधित किया गया है

नोट: प्रश्न पत्र 1 से 6 में प्राप्त अंको को मेरिट लिस्ट में आधार माना जाएगा

यूपीएससी मुख्य परीक्षा के ऑप्शनल विषय (UPSC Mains Optional)

सिविल सर्विसेज परीक्षा में अन्य विषयों के साथ साथ साहित्यिक भाषायो को भी सम्मलित किया गया है|

यूपीएससी मुख्य परीक्षा सिलेबस | UPSC Mains General Studies Syllabus

इस प्रधान परीक्षा में निबंध और सामान्य अध्ययन सिलेबस के बारे में विस्तार से बताया गया है, इसके पश्चात आप ऑप्शनल विषयों का सिलेबस अलग से देख सकते है जोकि पहले ही उपर दे दिया गया है | नीचे आपको सामान्य अध्ययन के पेपर 1, 2, 3, 4 और निबंध विषय में निर्धारित सिलेबस के बारे में बताया गया है |