आईएएस अधिकारी का वेतन कितना होता है

भारतीय प्रशासनिक सेवा जिसे अंग्रेजी भाषा में इंडियन ऐडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (आईएएस) कहा जाता है, एक बेहद ही खास व लोकप्रिय पद है | यह कार्यपालिका में स्थापित एक महत्वपूर्ण पद है और शासन द्वारा जारी योजनायो और कार्य को जमीनी स्तर पर लागू कराता है| यह एक प्रशासनिक पद (Administrative Post) है और बहुत प्रतियोगी छात्र-छात्राओं का सपना भी है|


credit: pinterest – Sattu IAS

आज हम इस पद से जुडी जानकारी जिसमे वेतन (Salary), सुविधाए (Perks) और अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओ पर चर्चा करेंगे| लोक सेवा आयोग द्वारा हर साल यह परीक्षा का आयोजन किया जाता है, जिसमे से मात्र कुछ ही अभियार्थी इस पद के दावेदार होते है| प्रशासन का यह एक उच्च पद है और इसके साथ बहुत सारे कर्तव्य और ज़िम्मेदारीया जुडी होती है|

आईएएस की सैलरी (वेतनमान)

एक आईएएस अधिकारी केंद्र सरकार के अधीन होता है और इसमें कोई शक नहीं कि केंद्र सरकार के कर्मचारी का वेतन, राज्य सरकार के कर्मचारी से काफी अच्छा होता है| वेतन की बात करे तो आईएएस ऑफिसर को हर महीने 56100 रुपये से शुरू होकर सर्वोच्च पद जैसे कैबिनेट सचिव  स्तर के लिए 250000 रुपये तक का वेतन दिया जाता है|

ग्रेडपे स्केलIAS ऑफिसर का ग्रेड पेसर्विस में जरूरी सालों क संख्यापद
जूनियर या लोअर टाइम स्केल15600 – 391005400सब डिविजनल मैजिस्ट्रेट (एसडीएम), एसडीओ या सब कलेक्टर (2 सालों के प्रोबेशन के बाद)
सीनियर टाइम स्केल15600 – 3910066005डिस्ट्रिक्ट मैजिस्ट्रेट (डीएम) या कलेक्टर या किसी सरकार मंत्रालय का संयुक्त सचिव
जूनियर ऐडमिनिस्ट्रेटिव15600-3910076009विशेष सचिव या सरकारी विभागों के प्रमुख
सिलेक्शन ग्रेड37400-67000870012-15किसी मंत्री का सचिव
सुपर टाइम स्केल37400-67000870017-20सरकार के काफी अहम विभाग का सचिव
एपेक्स स्केल80000 (फिक्स्ड)NAअलग-अलगराज्यों के मुख्य सचिव, भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के प्रभारी केंद्रीय सचिव
कैबिनेट सेक्रटरी ग्रेड90000 (फिक्स्ड)NAअलग-अलगभारत सरकार के कैबिनेट सचिव

दी गयी तालिका में लेवल के अनुसार सैलरी का निर्धारण किया गया है| यह ओरिजिनल सैलरी स्लिप से अलग भी हो सकता है|

लेवलबेसिक पेडीए (महंगाई भत्ता)कुल सैलरी
एंट्री लेवल (शुरुआती सैलरी)210002625047250
अधिकतम वेतन (कैबिनेट सचिव स्तर)90000112500202500

अब चर्चा करते है कि अन्य सुविधा के रूप में एक आईएएस अधिकारी को सरकार द्वारा क्या प्राप्त होता है|

आवास

पोस्टिंग होने के बाद एक आईएएस अधिकारी को क्षेत्र के पोर्श इलाके में एक डुप्लेक्स बंगला आवंटित किया जाता है| इसका कुल वहन सरकार द्वारा उठाया जाता है जिसमे आवास का मेंटेनेंस, देखभाल, कुक, धोबी, सफाईकर्मी आदि शामिल है|

परिवहन

रोजाना रूटीन के लिए आईएएस अधिकारी को कम से कम एक या अधिकतम 3 गाडिया आवंटित की जाती है| पहले प्रशानिक आधिकारियो की गाडी पर नीली बत्ती की अनुमति थी जिसे केंद्र सरकार ने हटा दिया है|

सुरक्षा

आईएएस अधिकारी की सुरक्षा देखते हुए, उसे 2 बॉडीगार्ड और 3 होम गार्ड सेवा में दिए जाते है| वैसे तो पुलिस प्रशासन भी जिलाधिकारी के आधीन ही होते है और जरुर पड़ने पर वो अपने अनुसार अपना रक्षा कवच डिजाईन कर सकता है| यह विशेष स्तिथि में लागू है|

बिल

अधिकारी द्वारा किये गये खर्चे जैसे बिजली, पानी, इन्टरनेट, मोबाइल आदि का उपयोग करने पर उनका बिल का भुगतान सरकार द्वारा ही वहन किया जाता है| इससे उन्हें अपने घरेलु खर्चो के लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है|

यात्रा

ऑफिसियल विजिट और गैर ऑफिसियल कार्य हेतु ट्रेवल में भी में उन्हें सरकारी सर्किट हाउस, गेस्ट हाउस बहुत ही उचित मूल्य पर उपलब्ध होते है और बहुत बार इसका कोई शुल्क भी देना नहीं होता है| देश की राजधानी में आईएएस अधिकारी राज्य भवन में आराम से ठहर सकते है|

पढाई के लिए अतिरिक्त लाभ

आईएएस अधिकारी को 1-2 वर्ष के लिए किसी उच्च शिक्षा संस्थान में पढाई करने के लिए भी सुविधा दी जाती है और उसका पूरा खर्चा सरकार द्वारा वहन किया जाता है| इस सुविधा को अध्ययन अवकाश भी कहते है|

फण्ड और अन्य सुविधा

सरकार द्वारा पीएफ, ग्रेच्युटी, स्वास्थ्य सेवाओं, जीवन भर पेंशन की सारी सुविधा एक आईएएस अधिकारी को प्रयाप्त रूप में दी जाती है|

अनाधिकारिक लाभ

जिले के अंदर होने वाले कार्येक्रम जैसे संगीत व नाट्य प्रोग्राम, क्रिकेट, पार्टी आदि के लिए निशुल्क पास भी दिया जाता है|

वैसे तो आईएएस अधिकारी को बहुत से लाभ प्राप्त होते है और एक साथ सभी लाभों की सूची बनाना और उन्हें यहाँ देना मुस्किल है, फिर भी हम देख सकते है कि एक आईएएस अधिकारी को सरकार द्वारा काफी हद तक सारी सुविधाए दी जाती है |

हमे उम्मीद है कि आपको हमारा यह लेख जरूर पसंद आया होगा, कृप्या अपने सवाल आप कमेंट बॉक्स के माध्यम से पूछ सकते है और हम पूरी कोशिश करेंगे कि आपको आईएएस अधिकारी के वेतन और अन्य सुविधा से सम्बंधित सारी जानकारी आपको उपलब्ध कराए|